फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उप निबंधक ने दी आख्या, फर्जी बैनामे के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Fri, 20 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उप निबंधक महिमा मिश्रा ने तहसीलदार आलापुर को जवाब भेजते हुए शिकायत को बेबुनियाद एवं तथ्यहीन बताया है। उपनिबंधक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ग्राम गनपतपुर की गाटा संख्या 240 के बैनामे के लिए वंदना ने बीते 24 जनवरी 2026 को आवेदन प्रस्तुत किया था। कार्यालय की ओर से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंजीयन किया गया था। शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश सिंह की ओर से पूर्व में 20 सितंबर 2025 को एक जमीन का बैनामा कराया गया था। इस मामले में वाद न्यायालय सहायक आयुक्त स्टांप अंबेडकरनगर कोर्ट में लंबित है। इसी क्रम में शिकायतकर्ता दिग्विजय की ओर 13 जनवरी 2026 को एक विलेख का पंजीकरण कराया था, जिसे बड़ी मालियत का विलेख बताते हुए जनवरी माह में अग्रसारित किया जाना था। उपनिबंधक का कहना है कि स्टांप कमी की आख्या न भेजने के लिए अनावश्यक दबाव डाला गया। साथ ही, प्रतिकूल परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें