फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर शुरू हुईं मुख्य परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल के मुख्य विषयों के टर्म वन की परीक्षा प्रारंभ हुई। सोशल साइंस विषय की परीक्षा में मंगलवार को कुल दो हजार 949 परीक्षार्थियों ने भागीदारी की। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मुख्य विषय सोशल साइंस विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

रेडियंट इंटर कॉलेज जलालपुर के अखिलेश शुक्ला ने बताया कि जिले के 9 केंद्रों पर हाईस्कूल की सोशल साइंस विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 2949 परीक्षार्थियों ने भागीदारी की। इसमें डिवाइन पब्लिक स्कूल में 528, रेडियंट इंटर कॉलेज में 395, डीएवी पब्लिक स्कूल में 298, डालिम्स विद्यालय में 359, डीएवी एकेडमी में 248, आरएल इंटर कॉलेज में 268, तक्षशिला इंटर कॉलेज में 286, ग्लोबल विजडम में 286, जवाहर विद्यालय में 281 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की।
नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही विशेष तलाशी परीक्षार्थियों की ली गई। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में भी विशेष तलाशी ली गई। हाईस्कूल की परीक्षा 11 दिसंबर तक चलेगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन दिसंबर से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें