फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ी निगरानी में 16 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार 14 मई से शुरू होगी। दो पालियों में संचालित होने वाली इस परीक्षा में 3072 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराने के लिए चार सचल दस्तों का गठन भी किया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर पहली बार परीक्षा संचालन की पूरी निगरानी का कार्य सीसीटीवी कैमरे से होगा। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनंत पांडेय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इस दौरान नकलविहीन परीक्षा कराने पर पूरा जोर रहेगा। 14 से 23 मई तक चलने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए चार सचल दस्तों का गठन भी किया गया है। यह टीमें डीआईओएस, बीएसए, जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी।
नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराने के लिए मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल होगी। परीक्षा कक्ष में भी आंतरिक सचल दल द्वारा की जाने वाली जांच के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे परीक्षा संचालन पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान परीक्षा कक्ष में मास्क की अनिवार्यता के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन भी जरूरी होगा। इस दौरान होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर भी मास्क व सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा तैयारियां परखने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें