फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी मार्ग स्थित वंशराज स्मारक शिक्षण संस्थान में छात्राओं को सुरक्षा की टिप्स - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित वंशराज स्मारक इंटर कॉलेज में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। विषम परिस्थितियों में वे शासन की ओर से संचालित सेवाओं का सदुपयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शासन के निर्देश व एसपी आलोक प्रियदर्शी की देखरेख में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अकबरपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ममता यादव के नेतृत्व में अवनीश कुमार सिंह, फरहाना, पूनम शर्मा की टीम ने अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित वंशराज स्मारक इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा के शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। विषम परिस्थितियों में इन सेवाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। इस मौके पर रामदीन वर्मा, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें