फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीपावली-छठ से पहले लंबी वेटिंग, हर घंटे बढ़ रही परेशानी

Wed, 15 Oct 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली और छठ पर्व को लेकर दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र व गुजरात जैसे राज्यों से लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट पाना बेहद मुश्किल हो गया है। जौनपुर होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में जनरल से लेकर एसी बोगियों तक नो रूम और रिजर्वेशन रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। वेटिंग लिस्ट हर घंटे बढ़ रही है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में लाखों लोग अपने गृह जनपद लौटते हैं, लेकिन अंबेडकरनगर से त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। जिला मुख्यालय अकबरपुर आने के लिए यात्रियों को या तो लंबा इंतजार करना पड़ रहा है या फिर बसों व निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि राजधानी और दूरंतो जैसी प्रमुख ट्रेनों में भी सीटों का टोटा है। कई यात्रियों ने दो महीने पहले टिकट बुक किए थे, फिर भी उन्हें वेटिंग में ही छोड़ दिया गया। इससे आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं।
रेलवे ने अब तक नहीं चलाई स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी भीड़ को देखते हुए भी अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से किसी विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा नहीं की गई है। इससे यात्रियों को उम्मीद थी कि उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग चल रही
त्योहारी सीजन के कारण वेटिंग और नो रूम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल किसी विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा नहीं हुई है।
– पलटूराम, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें