फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंद्र पर ताला लटका मिला, तो दूसरे पर प्रभारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। गेहूं खरीद को लेकर बड़ी लापरवाही विभिन्न क्रय केंद्रों पर सामने आई। एसडीएम अभय कुमार पांडेय के निरीक्षण के दौरान दिनकरपुर क्रय केंद्र पर जहां ताला लटका मिला, तो वहीं पकौली एप नेवादा के क्रय केंद्र प्रभारी नदारद मिले। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का काम अंतिम दौर में है। उपज की बिक्री के लिए किसान संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन केंद्र पर लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। खरीद को लेकर क्रय केंद्रों की शिकायतें बीते कई दिनों से सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिम्मेदारों को क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने व रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दे रखा है।
इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने किशुनपुर कबिरहा, पक्खनपुर, दिनकरपुर व पकौली एप नेवादा का औचक निरीक्षण किया। किशुनपुर कबिरहा व पक्खनपुर में तो सबकुछ दुरुस्त मिला, लेकिन दिनकरपुर क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ था, केंद्र प्रभारी नदारद थे। इस पर एसडीएम ने दूरभाष पर क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

पकौली एप नेवादा क्रय केंद्र के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी नदारद मिले। मात्र चौकीदार ही मौके पर मौजूदा मिला। वह जरूरी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं करा सका। बिक्री के लिए गेहूं लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां मौके पर खड़ी थीं, लेकिन तौल का काम नहीं हो रहा था। पूछने पर बताया गया कि क्रय केंद्र प्रभारी शाहगंज गए हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के लिए समूची जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें