फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर थमा प्रचार, उधर बंद हुईं शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही मंगलवार शाम 6 बजे से शराब व भांग की सभी दुकानें बंद कर दी गईं। जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि 3 मार्च की शाम 6 बजे तक दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यदि इस दौरान कोई भी दुकान खुली मिली, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मतदान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाने प्रारंभ कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन जहां सक्रिय हो गया है, तो वहीं शराब व भांग की दुकानें भी मंगलवार शाम 6 बजे से बंद कर दी गईं। यह दुकानें 3 मार्च की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि उल्लंघन करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में कोई दुकान खुली नहीं रहनी चाहिए।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि देशी मदिरा की 157, विदेशी मदिरा की 38, मॉडल शॉप 4, बीयर की 30, भांग की 33 दुकानें जिले में संचालित हैं। इन सभी दुकानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि 3 मार्च की शाम 6 बजे तक दुकानें बंद रखें। यदि दुकान खुली मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि आदेश का पालन कराने के लिए सम- समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें