फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों को दी विधिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अकबरपुर तहसील परिसर में सचिव प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व कर्मियों को विधिक जानकारी दी गई। साथ ही उनसे अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को विधिक जानकारी दें और उन्हें इसके प्रति जागरूक भी करें। इस बीच अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज से छात्रों ने विधिक जागरूकता रैली भी निकाली। भ्रमण के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गईं। इसके अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी विधिक साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्राधिकरण सचिव प्रियंका सिंह ने कहा कि सभी को अपने अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि वे कब और कैसे अपने अधिकार को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अभियान चलाकर लोगों को विधिक जानकारी दें और उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक करें। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर जयप्रकाश यादव ने राजस्व कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करें।
इस बीच रविवार को अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज परिसर से छात्रों ने विधिक साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। रैली ने पटेलनगर तिराहे से होते हुए कोटवा महमदपुर, गौसपुर, ऊंचेगांव समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी विधिक साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें