फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढ़स

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मल्लूपुर मजगवां पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाती विधायक अनीता क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का मल्लूपुर मजगवां पहुंचने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में मुख्य रूप से आलापुर भाजपा विधायक अनीता कमल व सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव रहे।
विज्ञापन

चार जनवरी को मल्लूपुर मजगवां गांव निवासी अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही पीड़ित परिवार को ढांड़स बंधाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को भाजपा विधायक अनीता कमल ने प्रतिनिधि अवधेश कमल, अरविंद उपाध्याय, अजय सिंह, उपमा पांडेय, अभिषेक तिवारी, विनोद तिवारी के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। सभी संभव मदद उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने गांव से ही एसपी को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी ली। कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव व पूर्व विधायक कुंवर अरुण ने भी मल्लूपुर मजगवां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि दुख की घड़ी वे सभी उनके साथ खड़े हैं। वे खुद को अकेला न समझें। बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम निषाद, द्विजेंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें