फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस के जवान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मल्लूपुर मजगवां गांव में पीड़ित परिवार के घर तैनात पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पूर्व ग्राम प्रधान पति व उनके भाई की हत्या के चौथे दिन भी किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए मल्लूपुर मजगवां गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। गांव को जाने वाले मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखे रहे। इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने गुरुवार को भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर, वारदात के चौथे दिन भी राजेसुल्तानपुर बाजार व आसपास सन्नाटा पसरा रहा। प्रतिदिन की तरह दुकानें तो खुलीं, लेकिन बाजारों में उपभोक्ताओं की आमद काफी कम रही।
विज्ञापन

मल्लूपुर मजगवां गांव के पास चार जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद किसी भी प्रकार के तनाव को समाप्त करने व ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश पाने के लिए वारदात के चौथे दिन भी गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी जवानों की तैनाती रही। गांव में जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान-आने जाने वाले ग्रामीणों पर पैनी निगाह रखे रहे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस कर्मी गांव की गलियों में भी भ्रमण करते रहे।
इस बीच एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के साथ ही गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर अपील की कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसपी ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर, वारदात के चौथे दिन भी राजेसुल्तानपुर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें