फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आए मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के परसौली गांव में गन्ना काटने के लिए बिहार जनपद से आए मजदूर ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के भिटहरवां निवासी संजीवराम (32) बीते दिनों ही अपने पांच अन्य साथियों के साथ अहिरौली थाना क्षेत्र के परसौली गांव गया हुआ था। वे सभी गन्ना काटने का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी गन्ना काटने व छीलने के बाद सभी गांव के बाहर स्थित एक बाग में सोने के लिए चले गए। बुधवार सुबह जब उसके अन्य साथी सोकर उठे, तो संजीव को नहीं पाया। कुछ दूर आगे बढ़े, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। आम के एक पेड़ की डाल से कपड़े के सहारे उसका शव लटक रहा था।
कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर एसओ अहिरौली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि गन्ना मजदूर ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं है। घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें