फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। दो माह पूर्व युवक का अपहरण कर पिटाई कर देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला 19 जुलाई का है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अंगद सिंह व रामयज्ञ यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है।
इसी रंजिश को लेकर 19 जुलाई की सुबह अंगद सिंह पक्ष के जीत बहादुर सिंह का अपहरण कर लिया गया और घर में कैदकर राड और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में स्थिति गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र ने दल-बल के साथ जलालपुर मार्ग स्थित आजाद नगर के निकट से सुदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें