फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह दो अप्रैल तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना वायरस के प्रसार को हर हाल में रोकने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र की पहल पर विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ को तत्काल प्रभाव से दो अप्रैल तक जायरीनों के लिए बंद रखने का निर्णय हुआ है। दरगाह इंतजामिया कमेटी ने तय किया कि अब दो सप्ताह बाद दरगाह को जायरीनों के दर्शनार्थ खोला जाएगा। डीएम ने इंतजामिया कमेटी के निर्णय के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे ही सहयोग की जरूरत है। इसी तरीके का सहयोग सभी धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक समेत सभी संगठनों को करना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ में प्रतिदिन बड़ी तादाद में जायरीन एकत्र होते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने की संभावना बढ़ने की उम्मीद थी। ऐसी किसी भी संभावना को रोकने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कलेक्ट्रेट में इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया। डीएम व एसपी ने इंतजामिया कमेटी से अनुरोध किया कि कोरोना वायरस से जन सामान्य को बचाने के लिए जरूरी निर्णय लिया जाना चाहिए।
गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि जनहित में किछौछा दरगाह शरीफ को आगामी दो अप्रैल तक बंद रखा जाए। तत्काल प्रभाव से लागू इस निर्णय के चलते किछौछा दरगाह शरीफ में अब जायरीन दर्शन नहीं कर पाएंगे। तय हुआ कि दो सप्ताह बाद दरगाह को दर्शन के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। इंतजामिया कमेटी ने जायरीनों से अनुरोध किया कि वे दो अप्रैल तक कतई दरगाह क्षेत्र में न पहुंचे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व किछौछा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें