फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जयंती पर उल्लास से याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को उल्लास से मनाई गई। कलेक्ट्रेट के निकट हुए भव्य आयोजन में उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले समाज के उत्थान में लगा दिया। उनका कहना था कि किसी भी समाज व देश का उत्थान तभी हो सकता है जब शतप्रतिशत साक्षरता हो। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि शिक्षा पर विशेष जोर दें। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। राजनीति में भी समाज की बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करें।
अखिल भारतीय नाई महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवपूजननंद शर्मा ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कर्पूरी ठाकुर के बताए आदर्शों पर चलें। शिक्षा, व्यवसाय व राजनीति में तेजी से आगे बढ़ें। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें बहुत पहले ही इसे मिल जाना चाहिए था। इस दौरान प्रवीण कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आशाराम, विजय कुमार, डॉ. शेषराम, मनीष शर्मा, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें