फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बलिया में पत्रकारों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद करते ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बलिया जिले में नकल माफियाओं की पोल खोलने वाले पत्रकारों को जेल भेजने से नाराज मीडिया कर्मियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें निर्दोष पत्रकारों को अविलंब रिहा करने तथा बलिया के दोषी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बीते दिनों बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के लीक हो जाने का खुलासा करने वाले पत्रकारों को जेल भेजने के विरोध में जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार सड़क पर उतर पड़े। पत्रकार कलेक्ट्रेट के निकट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। यहां उन्होंने बलिया प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। इसके बावजूद उन्हें जिस तरह प्रताड़ित किया गया, वह कतई उचित नहीं है। कहा गया कि जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकार को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिमा के निकट प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने डीएम कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
इसमें बलिया जिला प्रशासन के विरुद्घ नाराजगी जताते हुए कहा गया कि इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रेस क्लब महासचिव कार्तिकेय द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार केके पांडेय, हनुमान सिंह, अरविन्द मिश्र, वेद प्रकाश पाठक, महेंद्र मिश्र, प्रवीण उपाध्याय, हैप्पी त्रिपाठी, लोकपति त्रिपाठी, सोनू सिंह, रवि दुबे, प्रदीप तिवारी, सुभाष त्रिपाठी, रवि पटेल गोलू, दिलीप भास्कर, शिवाकांत पांडेय व ज्ञान प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें