फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों ने जलाई, किसानों की गाढ़ी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवतारा में बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर किसानों की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवतारा में बीते दिन दोपहर में उस समय चीख पुकार मच गई, जब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि गांव के बाहर स्थित गेहूं के एक खेत में आग लग गई है। गुहार लगाते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां अशोक मिश्र की गेहूं की फसल धू-धू कर जल रही थी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया ही था कि तब तक आग हरिकांत मिश्र, राकेश, अशोक व अरविंद कुमार मिश्र के खेत तक पहुंच गई।
इस पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक हरिकांत, राकेश व अशोक की एक-एक बीघा व अरविंद मिश्र की लगभग 12 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि खेत से होकर गुजरे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें