फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक के घर से पार किया लाखों के जेवर व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तिलकोत्सव में शामिल होने परिवार के साथ गांव गए बसखारी बाजार के विकासनगर कॉलोनी निवासी शिक्षक के घर से चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित करीब 4 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पड़ोसी से मिली जानकारी के बाद पीड़ित शिक्षक ने बसखारी थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी अमित प्रताप सिंह हंसवर थाना क्षेत्र के रांगेय राघव इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वह बसखारी के विकासनगर काॅलोनी में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। एक दिन पहले बुधवार को पत्नी, बच्चे व मां के साथ अपने गांव में आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। यहां घर पर कोई मौजूद नहीं था। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि अमित के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी है और दरवाजा खुला है।
अमित बसखारी पहुंचे तो वहां की स्थिति देख सन्न रह गए। बाद में थाने में दी तहरीर में बताया कि चोरों ने घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद व लगभग 4 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। तहरीर मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज करते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें