फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक मनाई जाएगी लौहपुरुष पटेल जयंती

Thu, 23 Oct 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के लिए जिले में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष आयोजन को सरदार150 थीम के तहत मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर के माध्यमिक स्कूल और कॉलेज देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण के संदेश से सराबोर रहेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इस अवसर को छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनाने की दिशा में व्यापक कार्यक्रम तय किए हैं। एक से सात नवंबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं की रूपरेखा सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिससे उन्हें रंगों के माध्यम से लौहपुरुष की प्रेरणा को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता कक्षा 11 और 12 के छात्रों के बीच कराई जाएगी। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा 12 की छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन


-
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए


स्कूल और कॉलेजों में निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें