फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सद्भाव मंडप का प्रस्ताव शासन को भेजा, स्वीकृति का इंतजार

Thu, 23 Oct 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर से सिझौली में 2.34 करोड़ रुपये से सद्भाव मंडप का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके बनने से यहां पर विवाह, बैठक व अन्य सामाजिक कार्यक्रम बेहतर ढ़ंग से हो सकेंगे। लोगों को सस्ते दाम पर यह सुविधा मिलेगी, जिससे कमजोर वर्ग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक कोई ऐसा स्थान नहीं है जिससे लोगों को कम बजट में अपने कार्यक्रम कर सके। इसकी वजह से लंबे समय से नगरवासियों की यह मांग भी थी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत प्रस्तावित इस मंडप तीन हजार वर्ग मीटर में बनेगा। यहां पर आठ कमरों के साथ बाउंड्रीवाल, पेयजल की सुविधा,बिजली, अतिथि घर, शौचालय, स्नान घर, भोजनालय आदि का निर्माण होगा।
-
होगी आय में बढ़ोतरी
मंडप बनने के बाद उसमें होने वाले कार्यक्रम के लिए आयोजक से कुछ राशि ली जाएगी, जिससे नगर पालिका को आर्थिक रूप से फायदा होगा।

प्रस्ताव शासन को भेजा गया
सिझौली वार्ड में सद्भाव मंडप के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है। जैसे सहमति मिलती है, आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें