फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल

Sun, 07 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत डीहसराय गांव निवासी निन्कू (65) पुत्र जीतराम रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत बेलापरसा गांव निवासी संपतराम (24) पुत्र हरीलाल शनिवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर बाजार निवासी उत्तम यादव (18) पुत्र संजय शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर बाजार निवासी राजाराम (50) पुत्र जंगली रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, फैजाबाद जनपद के मयाबाजार निवासी सोनू (25) पुत्र भवानी प्रसाद शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय अन्नावां बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें