फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक रेफर

Sat, 06 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत भारीडीहा निवासी जितेंद्र (26) पुत्र मेवालाल शुक्रवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत ताजपुर गांव निवासी रामधनी (50) पुत्र भुक्खन शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी इस्माइल (17) पुत्र जहीर शनिवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे सीएचसी जलालपुर से हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव निवासी रामू (40) पुत्र राजितराम शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी प्रिंस (15) पुत्र राजेश शनिवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें