फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की सरकारों में होता था सबका साथ अपना विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। वर्ष 2014 में नारा लगा था ‘सबका साथ सबका विकास’, लेकिन इसके पहले सबका साथ परिवार का विकास नारा हुआ करता था। ये बातें आलापुर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली गोविंद साहब में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद शर्मा ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

एमएलसी अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। जिसने भी सत्ता पाई है, उसने पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया है। ऐसे में उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उससे पहले जिन लोगों ने देश और राज्य में शासन किया था, उनका नारा होता था ‘सबका साथ लेकिन उनके परिवार का विकास’। अपने परिवार के विकास के अलावा उन लोगों की समाज और राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं थी। अब जब प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है तो उन्हें उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने जन समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। मौके पर भीमसेन राजभर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें