फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास मामले में सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दिनदहाड़े धर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास मामले के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग बालिका के साथ मंगलवार दिन में एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। बताया जाता है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

बालिका की चीख पुकार पर स्थानीय नागरिकों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में बालिका के पिता ने घटना की लिखित तहरीर दी। परंतु आरोप है कि पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध सिर्फ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है, जबकि आरोप है कि विपक्षी द्वारा बालिका के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। टांडा कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने सवाल खड़ा किया है। कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना में पुलिस लीपापोती कर रही है। पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें