फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाइड्रेंट खराब तो पानी का प्रबंध भी नहीं

Thu, 28 Nov 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में फायर उपकरणों की हुई जांच। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में आग की घटना से निपटने को लेकर पूरी तरह से लापरवाही व्याप्त है। फायर हाइड्रेंट खराब है, तो हौज पाइप नदारद है। पानी का सिस्टम भी पूरी तरह से खराब है। इस प्रकार की कमियां बृहस्पतिवार को ऑडिट करने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को मिली।
विज्ञापन

झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों हुई आग की घटना के बाद शासन ने अग्निशमन विभाग को जिला अस्पताल में एक बार फिर से फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर आग से निपटने के लिए वहां लगे उपकरणों का जायजा लिया। ऑडिट के दौरान कई प्रकार की खामियां मिलीं। फायर हाइड्रेंट सिस्टम पूरी तरह से खराब था। अस्पताल परिसर में कहीं भी फायर अलार्म नहीं लगा मिला। हौज बाक्स में पाइप नदारद मिला। मोटर पंप खराब था। सिर्फ फायर सिलिंडर ही अस्पताल में जगह-जगह लगे मिले।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट सीएमएस कार्यालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन उसे स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें