फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी डॉक्टरों ने प्राइवेट प्रैक्टिस की तो होगी कार्रवाई

Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस रोकने के लिए शासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर प्राइवेट प्रैक्टिस पर निर्बंधन नियमावली का अनुपालन कराए जाने को लेकर मंगलवार देर शाम डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायतों की जांच के लिए सतर्कता समिति की पुनर्स्थापना पर चर्चा हुई। डीएम ने मेडिकल कॉलज, संयुक्त जिला चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कहीं भी प्राइवेट प्रैक्टिस न की जाए। सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक कर शिकायतों का संज्ञान लें और प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। डीएम ने सभी राजकीय डॉक्टरों से निजी प्रैक्टिस न करने का लिखित शपथपत्र प्राप्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। निर्देश के बाद भी निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की शिकायत डीएम, एडीएम व सीडीओ से की जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. राजकुमार, एएसपी विशाल पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. ओमप्रकाश समेत अन्य तमाम अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें