फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत मामले में पति, सास व ससुर भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रहस्यमय हालात में हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों भीटी थाना क्षेत्र के घरवासपुर चौबे निवासी दुर्गेश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ममता का शव रहस्यमय ढंग से फंदे पर लटकता मिला था। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया था। ससुरालीजन जहां इसे आत्महत्या कह रहे थे, वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए मार दिया गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी मृतका के पिता फूलचंद्र ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए भीटी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस पर आरोपी पति दुर्गेश कुमार, ससुर रामसूरत, सास फूलकली, ननद व देवर के विरुद्घ केस दर्ज किया। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें