फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 46 की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को जिला अस्पताल में 46 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें मौजूदा समय में लगातार बदलते मौसम व कोरोना से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि एहतियात बरतकर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना फैलने से रोकने के लिए प्रतिदिन जिला अस्पताल में आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। बुधवार को भी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए 46 नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे।
यहां मौजूद डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम के कर्मचारियों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के लिए आने वाले नागरिकों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कहा गया कि मौजूदा समय में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। ऐसे मौसम में ही संक्रामक तेजी से फैलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बदलते मौसम से खुद को बचाना। इसके लिए न सिर्फ घर, बल्कि इर्दगिर्द समुचित साफ सफाई रखें। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। यदि खांसी, जुकाम व बुखार होता है, तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें