फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। बसखारी अयोध्या फोरलेन सड़क निर्माण से कटेहरी बाजार को टूटने से बचाने के लिए पूर्व में नेताओं व अधिकारियों की ओर से किया गया प्रयास रंग लाता दिख रहा है। पूर्व सांसद हरिओम पांडेय व अन्य द्वारा बीते दिनों शासन को लिखे गए पत्र के बाद लोक निर्माण विभाग ने अब कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण के लिए अपनी आगणन रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में लगभग 4 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण की जरूरत बतायी गई है, जिसमें एक अरब 91 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च आएगा। विभाग की शुरू हुई इस पहल पर बाजारवासियों को अपनी दुकान टूटने से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अयोध्या से बसखारी तक शासन की स्वीकृति पर फोरलेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। फोरलेन पर स्थित प्रमुख बाजारों को टूटने से बचाने के लिए अयोध्या जनपद की मया व गोसाईगंज बाजार में बाईपास निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कटेहरी बाजार में शासन बाईपास निर्माण को लेकर तैयार नहीं था। इस पर बाजारवासियों ने स्थानीय सत्ताधारी नेताओं के माध्यम से अपनी बात शासन तक पहुंचाई। पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिलदेव तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव हरीश श्रीवास्तव ने बाजारवासियों की मांग पर शासन को पत्र लिखा। पूर्व सांसद ने लोक निर्माण विभाग मंत्री केशवप्रसाद मौर्य से भी इस बाबत वार्ता की थी और उद्यमियों को उजड़ने से बचाने की मांग की। पूर्व सांसद की मांग को लोक निर्माण विभाग मंत्री ने गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग से आवश्यक रिपोर्ट तलब की है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की टीम ने कटेहरी बाजार को टूटने से बचाने के लिए 3.90 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण की जरूरत बताई है। कटेहरी बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित गौरा बसंतपुर से पूर्वी छोर पर स्थित तिवारीपुर मिझौड़ा मोड़ के पास तक बाईपास का निर्माण करना होगा। इसके लिए कुल 1 अरब 91 करोड़ 45 लाख रुपये का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट बीते दिनों अधीक्षण अभियंता अयोध्या को सौंप दी है। शासन के निर्देश पर शुरू हुई इस पहल पर एक बार फिर कटेहरी बाजारवासियों को उम्मीद जगी है कि शायद अब उनकी दुकानें टूटने व व्यापार चौपट होने से बच जाए। ऐसे में बाजारवासियों की निगाहें अब शासन से बाईपास निर्माण को हरी झंडी मिलने पर टिकी हैं।
विज्ञापन

भेज दिया गया है आगणन
कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण को लेकर शासन से जो रिपोर्ट मांगी गई थी, उसका आगणन कर भेज दिया गया है। शासन की ओर से जो भी निर्देश आगे दिया जाएगा, उसका अनुपालन होगा। यदि बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिलती है, तो उसका निर्माण होगा।
विज्ञापन

-सिद्धार्थ सिंह, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें