फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल तक अवकाश का सख्ती से हो पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व ठंड को देखते हुए कक्षा 10 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के बाद प्रशासन ने इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। कहा गया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के तहत यह निर्णय लिया गया है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी स्कूलों को इसका पालन करने का निर्देश दिया है। कहा कि यदि कोई विद्यालय मनमानी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को ही कोरोना संक्रमण व बढ़ती ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिले के कक्षा 10 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। इस बीच कहा गया कि इसका सख्ती से पालन कराया जाए। आदेश में कहा है कि नर्सरी से कक्षा 10 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड के तहत संचालित समस्त विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
इस अवधि में पूर्व की भांति ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य संचालित किया जाएगा। पुष्टाहार का वितरण डोर-टू-डोर किया जाएगा। इस अवधि में विद्यालय प्रधानाचार्य अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ विद्यालय में उपस्थित रहकर 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण कराएंगे। कहा कि इस आदेश का सभी विद्यालयों को कड़ाई से पालन करना होगा। यदि कहीं निर्देशों का उल्लंघन होता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें