फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कोलकाता से आए फूलों से खेली गई होली

Fri, 27 Feb 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर में निकली खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल महिलांए। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार शाम को खाटू वाले श्याम बाबा की मनमोहक झांकी सजाकर गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा, तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा, जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है...के भजनों पर भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने नाचते गाते निशान यात्रा निकालकर शहर में फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अकबरपुर के शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर से यात्रा प्रारंभ की गई जो चौक तिराहा, फव्वारा तिराहा, नई सड़क होते हुए पहितीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची।यात्रा में डीजे के साथ साथ ढोल भी शामिल थे। जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान कोलकाता से मंगाए गए जलबेरी, आकिड व गुलाब के फूलों से फूलों की होली खेली गई। इसके अलावा लगभग 400 निशान भी चढ़ाए गए। संतोष मोदनवाल, श्यामजी गुप्ता, अमित अग्रहरि, सक्षम व रिंकू सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें