अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र के हिमांशु और शिल्पा को अभिनेत्री भूमिका गुरून व श्वेता तिवारी ने सम्मानित किया। साथ ही दोनों कलाकारों का मनोबल भी बढ़ाया। हिमांशु व शिल्पा दोनों मेकअप आर्टिस्ट के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं।
उनके द्वारा क्लास के माध्यम से बच्चों को मेकअप आर्टिस्ट के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। हिमांशु व शिल्पा ने बताया कि व्यक्ति का जिस भी क्षेत्र में लगाव हो जाए, वह उसमें परिश्रम के जरिए सफलता जरूर अर्जित कर लेता है।
कहा कि यदि क्षेत्र का कोई भी युुवा मेकअप आर्टिस्ट में अपना भाग्य आजमाना चाहता है तो उसका पूर्ण सहयोग किया जाएगा। बताया कि मेकअप आर्टिस्ट के क्षेत्र में तमाम युवा सफलता की इबारत लिख रहे हैं।