फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक लाख के लिए विवाहिता को पीटकर निकला, बेटे को भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में एक महिला को एक लाख रुपये के लिए पीटकर घर से निकल दिया गया और उसके बेटे को भी छीन लिया। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है।
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर के अर्जुनपुर कटरा निवासी रानी सोनी ने महिला थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अकबरपुर के औरगनगर पहितीपुर बाजार निवासी कृष्णा सोनी से हुई थी। वैवाहिक जीवन की शुरुआत के कुछ समय बाद ही पति, ससुर व सास एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पितवार शाम पति कृष्णा सोनी, ससुर रामदुलार उर्फ लड्डू सोनी तथा सास रमेश्वरी ने पिटाई कर दी जिससे उसका हाथ टूट गया। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और पुत्र अंश सोनी को भी छीन लिया। साथ ही रकम न दिए जाने तक उसे घर में प्रवेश न करने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें