दरगाह जाने वाले मार्ग पर तार से गिरती चिंगारियां।।
अंबेडकरनगर। मखदूम अशरफ की दरगाह के सलामी गेट स्थित मुख्य चौराहे पर बिजली के लटकते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। आए दिन तारों में शार्ट सर्किट होने से चिंगारियां गिरती हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दरगाह क्षेत्र में हमेशा हजारों की संख्या में जायरीन की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ढिलाई से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अवर अभियंता (जेई) शिव प्रसाद ने बताया कि विभाग की ओर से खंभे लगाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन दुकानदारों के विरोध के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका।