फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 11 मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जिलेभर में महिलाओं व छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी करने वाले 11 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी राजबाबू, नगर के बहोरिकपुर निवासी रंजित, भानमती स्मारक पीजी कॉलेज के निकट आलापुर के नीबा हुसैनपुर निवासी मोहम्मद सफीक और अकबरपुर पब्लिक स्कूल के पास लोरपुर ताजन निवासी जीशान को महिलाओं व छात्राओं से अभद्र टिप्पणी करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

टांडा में जयसिंह मोड़ मुबारकपुर से चिंतौरा निवासी सुखराम, पिपरीबिशुनपुर निवासी संजय कुमार, छोटी बाजार निवासी अब्दुल अहमद व हयातगंज निवासी अशफाक अहमद को महिलाओं से अभद्रता करते समय दबोचा गया। सारंगपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी, हंसवर निवासी सुरेंद्र कुमार व मसेना मिर्जापुर निवासी संजय कुमार को अभद्र टिप्प्णी करते वक्त पकड़ा गया। प्रभारी मिशन शक्ति शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें