फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से रहेगी गोविंद साहब मेले पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। गोविंद साहब धाम में माह भर चलने वाले मेले पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। हजारों की संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हो रहा है। करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेला कोतवाली का शुभारंभ होने के साथ ही ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की आमद भी शुरू हो जाएगी। 22 दिसंबर को गाेविंद दशमी स्नान के साथ ही मेले का भव्य शुभारंभ होगा।
गोविंद साहब मठ पर श्रद्धालु स्नान के साथ ही मठ पर माथा टेकते हैं। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पहले से ही सक्रिय है। मेला क्षेत्र में करीब एक पखवाड़ा पहले से ही दुकानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौजूदा समय में अधिकतर बड़ी दुकानें लग रही हैं। यहां आ चुके व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली की स्थापना के साथ ही पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी है। शुक्रवार 15 दिसंबर को मेला कोतवाली का शुभारंभ होगा। मेला कोतवाल कृपाशंकर यादव ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा करीब एक दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जा रहे हैं। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ ही सादे ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दुकानदारों व श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें