फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना क्षेत्र में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
विज्ञापन

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी बालिका बीते 29 मार्च की शाम शौच के लिए गई थी। पीड़िता के अनुसार रास्ते में मिले आरोपी रवि समेत छह युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद एक खेत में ले जाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह आरोपियों से अनुनय विनय करती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। आरोपियों ने बालिका का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।
डरी सहमी बालिका ने उस समय घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। इस बीच घटना का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने बालिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह जानकारी परिजनों को हुई तो सभी सन्न रह गए। परिजनों द्वारा पूछताछ पर बालिका ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने रवि समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस इसे स्वीकार नहीं रही है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में छह आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें