फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनें निरस्त, आधा दर्जन रहीं विलंब से

Thu, 18 Apr 2019 10:18 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चार ट्रेनों के निरस्त चलने के बीच गुरुवार को आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें डेढ़ घंटे से लेकर लगभग साढ़े घंटे तक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सिस्टम को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि रेलवे न तो ट्रेनों की समयबद्धता तय कर पा रहा है और न ही अक्सर ट्रेनों के निरस्त हो जाने के संकट से निजात दिला पा रहा है। इसका व्यापक खामियाजा प्रतिदिन यात्रियों को भुगतना पड़ता है। 
विज्ञापन


सहालग के मौसम में ट्रेन यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल चार एक्सप्रेस ट्रेनें लंबे समय से निरस्त चल रही हैं, तो इन सबके बीच गुरुवार को आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें डेढ़ से साढ़े घंटे तक विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। बताते चलें कि इंटरसिटी एक्सप्रेस अप व डाउन तथा लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन लंबे समय से निरस्त चल रही हैं। इसके चलते वाराणसी से लखनऊ व गोण्डा से वाराणसी तक जाने वाले यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
निरस्त चल रहीं इन ट्रेनों के बीच आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:14 से साढ़े घंटा, तो दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:21 से 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:30 से 2 घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से 2 घंटा, सियालदाह उाउन एक्सप्रेस ट्रेन रात 10:18 से 2 घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5:23 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। नतीजा यह हुआ गंतव्य तक  जाने के लिए यात्रियों को भीषण गर्मी में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


यात्रियों ने जताई नाराजगी
वाराणसी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अकबरपुर सौरभ व इंद्रेश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन को यात्रियों के हित की कोई परवाह नहीं है। निरस्त चल रहीं ट्रेनों के सुचारु संचालन व समय पर ट्रेन के संचालन को लेकर किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मुगलसराय जाने वाले मोहम्मद नईम व सिराज ने कहा कि जबसे इंटरसिटी व लखनऊ वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद हुआ है वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। कहा कि मौजूदा समय में सहालग का मौसम चल रहा है। ऐसे में जो ट्रेनें चल रही हैं, वह पहले से ही यात्रियों से भरी रहती हैं। इससे भीषण गर्मी में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्या खड़ी हो रही है। 

यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही जरूरी सुविधा
स्टेशन पर यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चार ट्रेन 30 अप्रैल तक निरस्त हैं। इसका कारण नहीं बताया गया है। कई ट्रेन विलंब से जरूर आईं, लेकिन यात्रियों को समय पर इसकी जानकारी दी गई। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें