फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोग घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी गंगाराम (66) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी शहबाज (36) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी राकेश कुमार (32) बुधवार सुबह बाइक से अहिरौली जाते समय अन्नावां बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी सीता देवी (45) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें