फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार जख्मी, वृद्ध गंभीर

Thu, 26 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी रामनरायन (60) पुत्र भोलानाथ गुरुवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासिनी संजू (30) पत्नी इंद्रजीत बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर गिरंट गांव निवासी अशोक (32) पुत्र रामसागर बुधवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से गांव जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलिया जनपद के नगरही गांव निवासिनी आरती (18) पुत्री शिवजी बुधवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाय जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में बीते दिनों दर्शन के लिए आई हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें