फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप ने चार लोगों को डसा

Thu, 14 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चौबीस घंटे के भीतर चार लोगों को सांप ने डस लिया।  सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवती की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र टांडा के सूरापुर निवासी मैनुद्दीन (26) पुत्र रियाज गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। मेड़ पर उगी घास काटने के दौरान उसे सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना उसने परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासिनी प्रमिला (22) पुत्री रामबदन को गुरुवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी बाबूलाल (31) पुत्र जयबहादुर को गुरुवार भोर में खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। इसी थाना क्षेत्र के डाड़ी निवासी नन्हेलाल (29) पुत्र बृजभूषण को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें