फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में चार घायल

Sat, 23 Jan 2016 10:46 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अन्तर्गत कटरिया गांव निवासी रघुपत (40) पुत्र रामनरेश शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बोलेरो से टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र मीरानपुर मोहल्ला निवासी जगदीश (75) पुत्र हनुमान शनिवार सुबह पुराने तहसील तिराहे के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर बाजार निवासी लालचंद्र (32) पुत्र नन्हें शुक्रवार देर शाम बाजार के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर बाजार निवासी बृजभूषण (22) पुत्र कन्हैया शनिवार सुबह बाजार के निकट अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें