अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल पहुंच गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासिनी रेखा देवी (40) पत्नी रामअचल शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गईं। उल्टी दस्त के बीच उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत मजीसा गांव निवासी लालबहादुर (35) पुत्र रघुराज को शनिवार भोर में उल्टी दस्त होने लगा।
परिजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासी संदीप (15) पुत्र पन्नालाल शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बेवाना थाना अन्तर्गत अशरफाबाद निवासी शकीरा (15) पुत्री इसरार को शनिवार सुबह उल्टी दस्त होने लगी। परिजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।