फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में कुशाग्र व बारहवीं में अदिति ने लहराया परचम

Fri, 06 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स विद्यालय में खुशी का इजहार करते हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएससी व आईसीएसई की बारहवीं व दसवीं की परीक्षा में मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। जिले के एकमात्र विद्यालय सेंट पीटर्स में दसवीं में कुशाग्र सारस्वत ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम जबकि परमदा तिवारी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन


बारहवीं में अदिति मिश्रा ने 95.75 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान जबकि आदर्श पाठक ने दूसरा स्थान पाया। विद्यालय में बारहवीं के 66 व दसवीं के 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी उत्तीर्ण रहे। मेधावियों ने जहां परिणाम के बाद जमकर खुशी मनाई, वहीं उनके अभिभावकों ने भी खुशी का इजहार किया।

 आईएससी व आईसीएसई के बारहवीं व दसवीं का परिणाम शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे घोषित हुआ तो जिला मुख्यालय स्थित जिले के एकमात्र सेंट पीटर्स विद्यालय में परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल छा गया। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर सफलता की बधाई दी। खुश होने की वजह भी थी।
विज्ञापन


कारण यह कि सेंट पीटर्स विद्यालय के बारहवीं के 66 व दसवीं के सभी 100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की थी। बारहवीं के परिणाम में अकबरपुर नगर के साबुन विभाग गली निवासिनी अदिति मिश्रा ने सर्वाधिक 95.75 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया जबकि आदर्श पाठक ने 94.75 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान ग्रहण किया।

राजशेखर ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा बायो वर्ग में मंतशा रबाब ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर बायो वर्ग में विद्यालय टॉप किया।  दसवीं के सभी 100 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।

कुशाग्र सारस्वत ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया तो परमदा तिवारी ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर किसल्य कुमार श्रीवास्तव 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रधानाचार्य आर्ची वर्ल्ड डिसिल्वा ने बताया कि बारहवीं में 66 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष सात को 90 प्रतिशत से अधिक, जबकि 18 छात्र-छात्राओं को 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुआ है।

इसी प्रकार दसवीं में 100 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 15 को 90 प्रतिशत से अधिक, जबकि 48 को 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुआ। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें