फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार आंगनबाड़ी व सहायिका मिलीं गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व तीन सहायिका बगैर किसी सूचना के गायब मिलीं। सीडीपीओ ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। कहा कि जवाब उचित न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत परखने के लिए सोमवार को सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण पर पहंच गए। सीडीपीओ ने ग्राम पंचायत समडीह में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रो की हकीकत परखी। प्रथम केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता यादव उपस्थित मिलीं जबकि सहायिका इस्रावती देवी बिना किसी कारण के गायब रहीं। दूसरे केंद्र पर आंगनबाड़ी प्रमिला एवं सहायिका विमला देवी दोनों मौजूद रहीं। दोनों से बच्चों की उपस्थिति व योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तीसरे केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन यादव व सहायिका उर्मिला देवी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं।

आंगनबाड़ी केंद्र इस्हाकपुर में कार्यकर्ता सुभावती उपस्थिति थीं जबकि सहायिका प्रमिला देवी अनुपस्थित मिलीं। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता मीरा देवी केंद्र संचालित करती मिलीं। आंगनबाड़ी केंद्र केदरूपुर में आंगनबाड़ी का चार्ज देख रहीं सहायिका प्रमिला उपस्थित मिलीं। सीडीपीओ ने बताया कि बिना कारण अनुपस्थिति मिलीं कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें