फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम अपनाएं, सुरक्षित घर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एआरटीओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कर्मचारियों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए एआरटीओ विष्णुदत्त मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही सड़क हादसों पर अंकुश लग सकेगा। न सिर्फ स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही सड़क हादसों पर पूरी तरह से अंकुश पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कर्मचारियों व वाहन चालकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान गुणवत्तायुक्त हेलमेट, तो चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। नशे की हालत में कतई वाहन न चलाएं। इससे दुर्घटना में वृद्धि होती है। वाहन चलाने के दौरान उसकी गति पर नियंत्रण रखना चाहिए। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन जरूर करें। कहा कि अक्सर देखा जाता है कि वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करते रहते हैं। ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
एआरटीओ ने आह्वान किया कि न सिर्फ खुद यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि वाहन चलाने के दौरान यह बात जरूर दिमाग में रखें कि घर पर उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा है। तनिक सी असावधानी घर की खुशियों को छीन लेती है। ऐसे में घर की खुशियों को बरकरार रखने के लिए यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें