फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा-छात्राओं ने दिए फूल, ट्रैफिक नियमों की न करें भूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जागरूकता के आधार पर ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान न सिर्फ हेलमेट लगाएं, बल्कि चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियंत्रित गति से ही वाहन चलाएं। यह बातें शुक्रवार को जयराम बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाउसांडा से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली को रवाना करते हुए कार्यकम अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहीं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे न सिर्फ खुद यातायात नियमों को लेकर जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। मुहिम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बाइक चालकों को फूल सौंपकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली को रवाना करने के दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वे एनएसएस शिविर में मिलने वाली जानकारियों को न सिर्फ अपने जीवन में उतारें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कहा कि अक्सर सड़क हादसे लापरवाही के चलते होते हैं। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करना चाहिए। बाद में क्षेत्र का भ्रमण कर रैली वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह छात्र-छात्राओं ने रुककर बाइक चालकों व अन्य नागरिकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर रामानंद, रघुपति, विक्रम प्रसाद, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें