फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित, दी जा रही दबिश

Tue, 04 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर गांव में पिता और ताऊ को गोली मारने के आरोपी प्रिंस मौर्य की गिरफ्तारी किे लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती ओम नारायण और उनके छोटे भाई राम नारायण मौर्य के शरीर में लगी गोलियों को मंगलवार को भी नहीं निकाला जा सका है। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रविवार की रात संपत्ति विवाद में प्रिंस मौर्य ने अपने पिता रामनारायण मौर्य व ताऊ ओमनारायण मौर्य पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मरणासन्न कर दिया था। गोली भले ही रविवार देर रात चली हो, लेकिन इसकी गूंज गांव में मंगलवार को भी सुनाई देती रही। हर घर में इस हमले पर ही चर्चा होती रही। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें