अंबेडकरनगर में आजमगढ़ से अकबरपुर आ रही रोडवेज बस में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे आदीपुर गांव के निकट आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास धुआं ही धुआं फैल गया और पूरी बस धू-धूकर जल गई। गनीमत रही कि चालक व परिचालक समेत बस पर बैठे सभी 12 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या फिर डीजल से रिसाव हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रुकने के मुश्किल 10 मिनट के भीतर ही तेज लपटों से घिर गई थी। चालक रामपाल के अनुसार उच्च अधिकारियों के साथ दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद भी दमकल विभाग की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची।
इस बीच मौके से गुजरने वाले अन्य रोडवेज बसों में लगे फायर सिलिंडर के जरिए पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई सफलता नहीं मिल पाई। आग की वीभिषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकती है कि
घटनास्थल पर पहुंचे एआरटीओ ने बस के फिटनेस व अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बस का बीमा नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ज्यादातर सरकारी रोडवेज बसें बिना बीमा के ही चलती हैं।
दुर्घटना की शिकार हुई रोडवेज बस पर 20 चालान बकाया दर्शा रहे हैं। यह चालान पिछले कई वर्षों में यातायात नियमों की अनदेखी के चलते किए गए थे। इस साल जनवरी माह में बस के तीन चालान हुए थे।