फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच लोग मिले डेंगू संक्रमित, विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Wed, 01 Oct 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा क्षेत्र में फाॅगिंग करता कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मंंगलवार को डेंगू के पांच मामले सामने आए। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 71 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में जांच के दौरान बसखारी के बहाउद्दीनपुर गांव की रहने वाली एक महिला की डेंगू संक्रमित मिली। कटेहरी के रतनपुर नंदूपुर, टांडा के शकरावल, भियांव के सेहरी व रामनगर के बुकिया गांव के एक-एक युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इन सभी को कई दिनों से बुखार आने के बाद मेडिकल कॉलेज से जांच कराई गई। विभाग की ओर से बनाई गई टीमों ने नागरिकों से घर और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जमे हुए पानी में काला तेल डालें। घर के बर्तन, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर खून की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थों का सेवन करें।
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि पांच मरीजों के डेंगू पॉजीटिव आने के बाद अब मरीजों की संख्या 71 हो गई, जिसमें सक्रिय मरीज 17 हैं। सभी का घरों पर ही इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें