फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में तेजी से बढ़ रहे तेज बुखार के प्रकोप के बीच शुक्रवार को भी इससे पीड़ित पांच और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में तेज बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-प्रतिदिन इसकी चपेट में आने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी इससे पीड़ित पांच और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी गिरधारी (22) पुत्र लक्ष्मण गुरुवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार निवासिनी राइमा खातून (32) पत्नी इब्रे अयाज गुरुवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया जहां तबियत में सुधार न होने पर शुक्रवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव निवासिनी नीलम (18) पुत्री बृजेश को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद शुक्रवार सुबह परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासी सरोज (12) पुत्र विष्णु को तेज बुखार चढ़ने पर पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासिनी कंचन (28) पत्नी राजू को गुरुवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें